‘देवी’ पर लगा चोरी का आ’रोप

बॉलीवुड अदाकारा काजोल, नेहा धूपिया और श्रुति हासन स्टारर शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ पर चो’री का आ’रोप लगा है। नोएडा की एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के स्टूडेंट अभिषेक राय का कहना है कि ‘देवी’ उनकी साढ़े पांच मिनट की फिल्म ‘फोर’ से काफी मिलती-जुलती है। अभिषेक ने इस संदर्भ में फेसबुक पर पोस्ट लिखी है।

अभिषेक ने लिखा है, “यहां कुछ ऐसा है, जिसे मैं हर किसी के ध्यान में लाना चाहता हूं। दो साल पहले जब हम फिल्म स्कूल में थे, तब हमने अंडाकरी प्रोडक्शन के तले एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी, जिसका टाइटल ‘फोर’ था। इसमें एक ब’लात्कार पी’ड़िता का सामना एक कमरे में बैठीं दूसरी पी’ड़िताओं से होता है।

add १

कल ‘देवी’ नाम की एक फिल्म लार्ज शॉर्ट फिल्म्स नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड की गई, जिसमें हमारी फिल्म से बेहद समानता है। हमारी फिल्म का आधार भी यही था।”‘

अभिषेक ने आगे लिखा है, “बेशक हमारी फिल्म एक स्टूडेंट फिल्म थी, जिसमें बहुत कम प्रोडक्शन डिजाइन, खराब ऑडियो और खराब स्टफ था। फिर भी यह हमारी अपनी कल्पना थी। यह निष्ठुरता है। कैसे कोई किसी के आइडिया को उठाकर दावा कर सकता है कि यह उसका है। फिल्म एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन की बौद्धिक संपदा है।” अभिषेक ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने इसे लेकर ‘देवी’ के मेकर्स से बात नहीं की है। लेकिन वे उनके और प्लेटफॉर्म के खि’लाफ एक्शन लेंगे।

add

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.