पेटीएम की KYC के नाम पर अभिनेत्री के अकाउंट से गायब हुए हजारों रुपये

ऑनलाइन ट्राजेक्शन और इंटरनेट बैंकिंग जहां लोगों की जिंदगी को आसान बनाया है वहीं इसके जरिए फ’र्जीवाड़ा होने का डर भी बना रहता है। ऐसा ही कुछ टेलीविजन अदाकारा मृणाल देशराज के साथ हो गया है। मृणाल देशराज के बैंक अकाउंट से 27 हजार रुपये का फ’र्जीवाडा हुआ है।

अभिनेत्री के साथ ये घ’टना ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए हुई है। इस बात का खु’लासा खुद अभिनेत्री मृणाल देशराज ने किया है। उन्होंने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटबॉय से बातचीत की।

इस दौरान मृणाल देशराज ने कहा, ‘मेरे पेटीएम में कुछ दिक्कत हो गई थी और भुगतान नहीं हो रहा था। जब भी मैं ट्रांजेक्शन कर रही थी, तो मुझे केवाईसी पूरी करने का मैसेज आ रहा था। इसके बाद मैंने पेटीएम सपोर्ट को मैसेज किया कि मुझे किसी ने केवाईसी प्रोसेस के लिए फोन नहीं किया। मैं इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रही हूं।’

add १

मृणाल ने आगे बताया, ‘कुछ समय बाद मुझे पेटीएम की तरफ से कई कॉल आया। मुझे बस केवाईसी करवाने के लिए कहा गया और उन्होंने मुझे लिंक भेजा। मैंने उस लिंक पर जैसे ही क्लिक किया तो अचानक मेरे पेटीएम वॉलेट से 758 रुपये चले गए। मैंने उसी नंबर पर दोबारा फोन किया तो उन्होंने कहा कि वह दूसरा लिंक भेज रहे हैं। इससे मेरे पैसे वापस आ जाएंगे, लेकिन पैसे वापस आने के बजाय मेरे बैंक अकाउंट से 27 हजार रुपये निकाल लिए गए।’

आगे उन्होंने कहा पेटीएम सपोर्ट को मैसेज कर रही थी तो मुझे तुरंत कैसे कॉल आई। ट्रूकॉलर पर भी ये नंबर पेटीएम के नाम से दिख रहा था इसलिए मुझे लगा कि ये कॉल असली होगी।’ मृणाल देशराज ने बताया कि इस मामले में उन्होंने बैंक और पुलिस से इसकी शि’कायत द’र्ज करवाई है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.