Huawei P40 सीरीज की लॉन्चिंग का कंपनी ने एलान कर दिया है। हुवावे पी40 सीरीज की लॉन्चिंग 26 मार्च को होगी। को’रोना वाय’रस के कारण इवेंट का आयोजन ऑनलाइन होगा। कंपनी ने हुवावे पी40 सीरीज की लॉन्चिंग तारीख का एलान तो किया है लेकिन फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी है। हुवावे ने पी40 सीरीज के टीजर में कहा है कि विजनरी फोटोग्राफी का अनुभव होगा।

पिछले सप्ताह लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक Huawei P40 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। हुवावे पी40 के अलावा कंपनी ने फोन के प्रो वेरियंट को भी पेश करेगी जिसमें पांच रियर कैमरे मिलेंगे और फ्रंट में डुअल सेल्फी कैमरा मिलेगा।

कहा जा रहा है कि फोन में 6.57 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसमें एचडीआर का भी सपोर्ट मिलेगा। हुवावे पी40 सीरीज में हाईसीलिकन किरिन प्रोसेसर मिलेगा। कुछ दिन पहले लीक हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक पी40 सीरीज के तहत Huawei P40 Lite और Huawei P40 Lite E को भी पेश किया जाएगा जिनकी शुरुआती कीमत करीब 23,378 रुपये होगी।