नहीं टली जी सिने अवार्ड्स की तारीख, बिना दर्शकों के होगा पुरस्कार समारोह

भारत के पड़ोसी देश चीन से उपजी महामा’री को’रोना वा’यरस के चलते फिल्मों की रिलीज टल रही हैं। सिनेमाघर बंद हो रहे हैं। मध्य प्रदेश में होने वाला आइफा पुरस्कार समारोह भी स्थगित हो गया है। लेकिन, इस साल का जी सिने अवार्ड्स शुक्रवार को अपनी तय तारीख पर ही आयोजित होने जा रहा है।

को’रोना के ख’तरे को देखते हुए इस बार ये पुरस्कार समारोह बिना दर्शकों के होगा। जी समूह की तरफ से जारी किए गए एक बयान में जानकारी दी गई है कि इस बार के जी सिने अवार्ड्स समारोह को आम दर्शकों से दूर रखा है।

add १

चैनल ने कहा है, ‘हर साल टिकट खरीदकर समारोह का हिस्सा बनने वाले दर्शक इस बार समारोह को नहीं देख पाएंगे। यह समारोह उन्हें सिर्फ टीवी पर ही देखने मिलेगा। इसका प्रसारण जी टीवी और जी सिनेमा पर संयुक्त रूप से 28 मार्च को किया जाएगा। जो लोग इस समारोह की टिकट पहले से ही खरीद चुके हैं, उन्हें बहुत ही जल्द उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे।’

जी सिने अवार्ड्स भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। यह अवार्ड हर साल की सबसे ज्यादा प्रतिभावान कलाओं का सम्मान करता है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.