इस दिन लॉन्च होगा गूगल का वेबसाइट, को’रोना टेस्टिंग सेंटर्स के बारे में देगा जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर कोरोना वायरस को इमर्जेंसी घोषित किया। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी सरकार आपदा राहत कार्य के लिए 50 अरब डॉलर का खर्च करेगी। शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सफाई का पूरा ध्यान रखें, बेवजह यात्रा ना करें और भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें।

add १

इस संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी सरकार गूगल के साथ मिलकर एक वेबसाइट तैयार कर रही है जिसकी मदद से दुनियाभर के लोग अपने नजदीकी कोरोना वायरस टेस्टिंग सेंटर्स के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस वेबसाइट से लोग यह भी चेक सकेंगे कि कोरोना वायरस के लक्षण क्या-क्या हैं।

कोरोना वायरस टेस्टिंग सेंटर्स के बारे में जानकारी देने वाली वेबसाइट का निर्माण गूगल एक्स लैब के डेवलपर्स करेंगे। गूगल ने भी इसकी पुष्टि ट्वीट करके की है।

इस प्रोजेक्ट में गूगल ने इंजीनियर्स की एक बड़ी टीम को लगाया है, ताकि वेबसाइट को जल्द-से-जल्द लाइव किया जा सके। वेबसाइट की लॉन्चिंग रविवार तक हो सकती है।

add

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading