केंद्र सरकार ने संस्कृत सहित नौ भाषाओं में वेबसाइट के नाम की बुकिंग शुरू करने का किया फैसला

भारत सरकार ने संस्कृत सहित नौ भारतीय भाषाओं (लिपियों) में वेबसाइट के नाम की बुकिंग शुरू करने का फैसला किया है। इसमें हिंदी, कश्मीरी, कन्नड़, ओड़िया, सिंधी, असमिया, संथाली और मलयालम में वेबसाइट की बुकिंग होगी। इसका मकसद दुनिया के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इंटरनेट पहुंचाना है।

add १

इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत स्वायत्त संस्थान नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया ने इसके लिए 16 मार्च से आवेदन मांगे हैं। वेबसाइट के नाम इन्हीं नौ भारतीय भाषाओं में होंगे। प्रमुख वेबसाइट को भी इन्हीं भाषाओं में लिखना होगा।

add

हालांकि देवनागरी लिपि का इस्तेमाल करने वाली कुछ भाषाओं में यह सुविधा पहले से मौजूद है। नई वेबसाइट की बुकिंग 16 मार्च से 15 जून तक हो सकेगी। एनआईएक्सआई के अधिकारी ने कहा, ट्रेडमार्क या कॉपीराइट का उल्लंघन न होने पर ही डोमेन का आवंटन होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.