छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC), रायपुर में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ये विज्ञप्ति पशु चिकित्सा सहायक सर्जन (पीडब्ल्यूडी विशेष बैकलॉग), पशु चिकित्सा सहायक सर्जन (बैकलॉग) और पशु चिकित्सा सहायक सर्जन पदों के लिए जारी की गई है। उम्मीदवार इन पदों पर 18 मार्च से 16 अप्रैल, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।
18 मार्च, 2020 ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआती तिथि है
16 अप्रैल, 2020 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है

आवेदन शुल्क-
छत्तीसगढ़ के एससी / एसटी / ओबीसी वर्ग के लिए- 300 रुपये
अन्य उम्मीदवारों के लिए – 400 रुपये
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार पर आधारित होगा।
