को’रोना वा’यरस के मद्देनजर केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने आदेश दिया है कि बी और सी श्रेणी के 50 प्रतिशत कर्मचारी रोजाना कार्यालय आएंगे और बाकी के बचे हुए 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों के काम के घंटों में बदलाव किया जा सकता है।

यह आदेश केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने जारी किया है।आदेश के अनुसार सभी कर्मचारी बारी-बारी से घर से और दफ्तर में काम करेंगे। कर्मचारियों पर यह आदेश चार अप्रैल तक लागू रहेगा। वहीं जो कर्मचारी कोरोना वा’यरस से जुड़े किसी कार्य में लगे हुए हैं उनपर यह रोस्टर लागू नहीं होता है। वह अपना कार्य जारी रख सकते हैं।
