नंदलाल बघेल ने नितीश को बताया ‘पीएम मैटेरियल’

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदलाल बघेल बुधवार को बिहार में थे। वे भाजपा वि’रोधी अभियान में जुटे हुए हैं। उन्‍होंने मीडिया से बात करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार को दूरदर्शी सोच वाला पीएम मैटेरियल बताया है। उन्‍होंने कहा कि बिहार की एनडीए सरकार पर कमेंट भी किया, साथ ही यह भी कहा कि जदयू और राजद में दोस्‍ती जरूरी है। उन्‍होंने भाजपा पर ती”खा हमला भी किया।

इतना ही नहीं, नंदलाल बघेल ने राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव की भी प्रशंसा की और उन्‍हें सामाजिक न्‍याय का सशक्‍त नेता बताया।

add १

देश के कई राज्‍यों का दौरा कर भाजपा विरोधी राजनैतिक दलों को गोलबंद करने में जुटे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदलाल बघेल बुधवार को बिहार के सासाराम पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर भाजपा पर नि’शाना सा’धा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को ‘पीएम मैटेरियल’ बताया।

बघेल ने कहा कि भाजपा का साथ होने के कारण बिहार की मौजूदा सरकार ठीक तरह से कार्य नहीं कर पा रही है। ऐसे में, बिहार के विकास के लिए जदयू व राजद की फिर से दोस्ती जरूरी है। नीतीश कुमार दूरदर्शी सोच वाले मुख्यमंत्री हैं और उनमें प्रधानमंत्री बनने की काबिलियत है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.