को’रोना के कारण इंडिगो ने की कर्मचारियों के वेतन में कटौती

इंडिगो के फ्लाइट ऑपरेशन के प्रमुख अशीम मित्रा ने कहा कि विमानन क्षेत्र में आर्थिक माहौल काफी बिगड़ गया है और अगले कुछ दिनों तथा हफ्तों में सख्त कदम उठाना आवश्यक हो गया है।

को’रोना वा’यरस वैश्विक महामा’री के कारण दुनियाभर में देशों के आंशिक या पूरी तरह से सीमाएं सील करने के कारण विमानन क्षेत्र को काफी नु’कसान पहुंचा है क्योंकि विश्वभर में ज्यादातर विमानन कंपनियों ने अपने विमान संचालन में जबरदस्त तरीके से कटौती कर दी है। मित्रा ने ईमेल में कहा, ‘‘आर्थिक माहौल काफी बिगड़ गया है और कोई भी विमानन कंपनी इस गिरावट से बची नहीं है।’’

add १

विमानन सलाहकार कंपनी सीएपीए इंडिया ने बुधवार को अपनी रपट में कहा कि एयर इंडिया को छोड़कर बाकी अन्य कंपनियों को जनवरी-मार्च तिमाही में 50 से 60 करोड़ डॉलर का एकीकृत घाटा होने का अनुमान है। रपट में कहा गया है कि कुछ विमानन कंपनियां अपने परिचालन को अस्थायी तौर पर बंद कर सकती हैं या इसे मांग के आधार पर तय कर सकती हैं। यदि वह लगातार परिचालन करती हैं तो उन्हें काफी नुकसान होगा।

मांग में कमी का हवाला देते हुए रपट में कहा गया है कि भारतीय विमानन कंपनियां शुरुआती स्तर पर करीब 150 विमानों को परिचालन से रोक सकती हैं।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading