
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले के गायघाट में एक बार फिर सश’स्त्र लु’टेरों ने हथियार के बल पर एक निजी बैंक को नि’शाना बनाते हुए गार्ड को गो’ली मा’र कर लगभग 20 लाख रूपए लू’ट लिए. मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राजेन्द्र साह समेत वरीय पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुँच कर छा’नबीन में जु’ट गए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में दोपहर लगभग डेढ़ बजे आधा दर्जन सश’स्त्र लु’टेरे घुसे और बैंक में मौजूद बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को हथि’यार का भ’य दिखा कर क’ब्जे में ले कर एक ओर बिठा दिया. बैंक में मौजूद गार्ड के वि’रोध करने पर अपरा’धियों ने बिना एक पल गंवाए उसे गो’ली मा’र दी, गो’ली गार्ड के पेट के पास लगी है, वहीं कर्मचारी को पि’स्तौल के ब’ट से मा’र कर घा’यल कर दिए जाने की सूचना भी प्राप्त हुई है.

गो’ली चलते ही बैंक कर्मचारी दह’शत में आ गए. लु’टेरों ने कैशियर को पि’स्तौल के बल पर लेकर सेफ और दराज में रखे लगभग 20 लाख रूपए समे’ट लिए. इस दौरान बैंक में लु’टेरों ने तो’ड़-फो’ड़ भी की और बैंक के शीशे के कई सामान तो’ड़ दिए. दराज में रखे पैसे को समेटने के क्रम में नोटों व कागजातों को ति’तर बि’तर कर दिया. अपरा’धियों द्वारा लू’ट की घट’ना को अंजा’म देने के बाद पि’स्तौल लह’राते हुए फ’रार हो गए. गं’भीर रूप से घा’यल गार्ड को इला’ज हेतु एसकेएमसीएच में भ’र्ती कराया गया है.

मामले की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत, पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक पूर्वी अमितेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुँच कर बैंक के शाखा प्रबंधक और बैंक कर्मचारियों से घट’ना के बाबत जान’कारी हासिल की और सीसीटीवी फु’टेज खंगाला.

एसएसपी ने घट’ना की पुष्टि करते हुए बताया की 20 लाख रूपए की लू’ट हुई है, सीसीटीवी फुटे’ज के आधार पर अपरा’धियों की पहचान की जा रही है. सीसीटीवी फुटे’ज और वैज्ञा’निक पद्ध’ति से जां’च कर यथाशी’घ्र मामले का उद्भे’दन कर घट’ना में शामिल अपरा’धियों की गिर’फ़्तारी की भी बात कही.

बताया जा रहा है की सभी लु’टेरे 25 से 35 आयु वर्ग के थे. बैंक परिसर में 3 लु’टेरो ने घुस कर लू’ट की घट’ना को अंजा’म दिया, वहीं दो या इससे अधिक लु’टेरे बैंक के बाहर खड़े थे और आसपास नजर रखे थे. वहीं आसपास के लोगों के अनुसार घट’ना को अंजा’म देने के बाद 3 बाइक पर सवार 5 लु’टेरों को गाँव की ओर ही भा’गते देखा गया है. एक हफ्ते में दो-दो बैंक लू’ट की घट’ना को अंजा’म देकर अपरा’धियों ने दह’शत कायम करते हुए पुलिस को चुनौ’ती दे डाली है. बीते मंगलवार को जिले के पारू में एसबीआई बैंक में हथि’यारबंद अपरा’धियों ने दिनदहाड़े ढाई लाख रूपए लू’ट लिए थे.

बैंक लू’ट की घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत के दिशा निर्देश पर जिले की नाकेबं’दी कर बैरि’केडिंग लगा कर वाहन जां’च अभि’यान चलाया जा रहा है. बता दें की बीते वर्ष सितम्बर माह में भिखनपुरा स्थित एसबीआई बैंक लू’ट कांड के कुछ ही देर में शहर की नाकेबं’दी करते हुए पुलिस द्वारा औचक वाहन जां’च चलाया गया था. वाहन जाँ’च के दौरान ही बैंक लू’ट में शामिल अपरा’धियों के सबंध में महत्वपूर्ण सु’राग हाथ लगे थे.

वाहन जांच के दौरान एक बैग में एसबीआई भिखनपुरा का टैग लगा 75000 रुपया बरा’मद किया था. वाहन जां’च के दौरान पुलिस को देख कर बैंक लू’ट कां’ड में शामिल अप’राधी बैग समेत बाइक छोड़कर फ’रार हो गए थे. इसी आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ कर मामले का सफल उद्भे’दन करते हुए घट’ना में शामिल अपरा’धियों में से 4 अपरा’धियों को हथि’यार और 3 लाख 75 हजार रुपयों के साथ 24 घंटों के अंदर दबो’च लिया गया था.



