Muzaffarpur : छोटी सरैयागंज के रहने वाले अमरनाथ कुमार की आंखो से अब दो लोग दुनिया देख सकेंगे। बुधवार को उनकी मौ’त के बाद पिता रणवीर अभिमन्यु ने अस्पताल प्रशासन को बेटे की आंखे दान में दे दी। पटना के आईजीआईएमएस में हेपेटाइटिस- ई का इलाज कराने के दौरान उनकी मृ’त्यु हो गयी थी। अमरनाथ के पिता के अनुरोध पर अस्पताल प्रशासन ने आंख लेकर दो लोगो के जीवन में रोशनी आने की बात कही थी।
रणवीर अभिमन्यु ने बताया कि उनका बेटा अमरनाथ कुमार (45 वर्ष) पीलिया रोग से ग्रस्त था। शहर के चिकित्सको ने कई दिनों तक उसका इलाज किया। स्थिति गं’भीर होने पर पटना स्थित आईजीआईएमएस में भर्ती कराया। इलाज के दौरान होली के पहले वह स्वस्थ होने लगा था। चिकित्सको ने घर ले जाने की बात कही। और कहा कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली ले जाकर एम्स में इलाज करा लेंगे।

होली से पहले अमरनाथ को परिजन घर ले आए। लेकिन होली बीतने पर फिर से अमरनाथ की तबीयत बि’गड़ने लगी। इसके बाद फिर उसे आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। बुधवार को चिकित्सको ने परिजनों से कहा कि अमरनाथ की सभी ऑर्गन ने काम करना बन्द कर दिया है।
कुछ देर बाद पिता ने साहस किया और अस्पताल प्रबंधन को बेटे की आंख से दूसरे जरूरतमंद के जीवन को रोशनी देने का अनुरोध किया। पिता के अनुरोध पर अस्पताल प्रबंधन ने अमरनाथ का दोनों आंख निकाल ली और आई बैंक में सुरक्षित रख लिया। इन आंखो को दो जरूरतमंदो को लगाया जाएगा।’

Input : दैनिक भास्कर