मुंबई की एक कोर्ट ने यस बैंक के संस्थापक को 2 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बैंक ऋण धो’खाध’ड़ी और मनी लॉ’न्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने राणा कपूर को बुधवार को हिरासत अवधि पूरी होने पर कोर्ट में पेश किया था।

ईडी ने कोर्ट को बताया कि अब उनको हि’रासत में लेने की जरूरत नहीं है। जज ने उनसे पूछा कि कोई दिक्कत तो नहीं है, 62 साल के कपूर ने कहा कि वे पिछले सात- आठ सालों से दमा से पी’ड़ित है। तबीयत ठीक नहीं रहती है और वह काफी डि’प्रेशन में है। कपूर के वकील अब्बाद पोंडा ने कहा कि कमजोर स्वास्थ्य वाले व्यक्ति को को’रोना वा’यरस का जल्द सं’क्रमण का ख’तरा होता है। जेल में उनके लिए बड़ा कमरा मुहैया कराए जाने का अनुरोध किया।

इस पर जज ने अधिकारियों को कपूर को डॉक्टर के सुझाव के अनुसार दवाएं और अन्य सुविधाएं देने का निर्देश दिया। वहीं सीबीआई को राणा कपूर के खि’लाफ प्रोडक्शन वारंट मिल गया है। पिछले दिनों आरबीआई ने यस बैंक पर कई तरह की पाबंदियां लगाने के बाद बैंक के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था और एसबीआई के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) प्रशांत कुमार को यस बैंक का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

Input : दैनिक भास्कर