रेलवे, बैंक की परीक्षा और एसएससी के लिए होगा एनआरए का गठन

केंद्र सरकार कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे भर्ती बोर्ड एवं बैंकिंग सेवा में चयन के लिए एक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से इसके लिए राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए ) का गठन किया जा रहा है। एनआरए के जरिए अगले साल से एसएससी, रेलवे, बैंकिंग के लिए ग्रुप बी और ग्रुप सी सेवाओं की भर्ती की जाएगी। सरकार की ओर से साल के अंत तक नई एजेंसी का गठन कर लिए जाने की उम्मीद है।

1.

एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए यह बड़ा बदलाव होगा। इससे परीक्षार्थियों को आर्थिक बोझ से बचाया जा सकेगा, वहीं दूसरी ओर सरकार पर इससे बार-बार परीक्षाओं का बोझ और खर्च कम होगा।

.

इस बदलाव से उन परीक्षार्थियों को सहूलियत होगी जो दूसरे जिले सेंटर होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाते। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही इस दिशा में कदम उठाया जाएगा।

एनआरए की ओर से होने वाली पहले चरण की परीक्षा कॉमन ऑन लाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। पहले चरण की परीक्षा से कट ऑफ दिया जाएगा। परीक्षा के लिए अपनी मर्जी से केंद्र चुना जा सकेगा।

.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.