प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम को पूरे देश में 21 दिनों के लिये लॉकडाउन की घोषणा की. को’रोना वा’यरस जैसी महामा’री पर काबू पाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को 21 दिनों तक अपने घरों से नहीं निकलने की अपील की. पीएम मोदी के इस फैसले का देश की जनता और विपक्ष ने भी स्वागत किया है.

लेकिन इसी बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मोदी सरकार के देश में 21 दिन के लॉकडाउन पर सवाल उठाया है. उन्होंने ट्वीट कर देश में को’रोना वा’यरस को लेकर 21 दिन के लॉकडाउन के फैसले को देरी से लिया गया फैसला बताया है. उन्होंने आगे लिखा है कि गरीबों को थोड़ा मदद करने और अस्थिर तैयारी के साथ को’रोना वा’यरस से निपटने में हमें कुछ कठिन दिनों का सामना करना पड़ सकता है.

प्रशांत किशोर के ट्वीट पर किरण मजूमदार ने रिट्वीट करते हुए लिखा है कि प्रशांत किशोर 21-दिवसीय को’रोना वा’यरस लॉकडाउन पर केंद्र में हैं. प्लीज आप वैज्ञानिक तर्क को समझे बिना इस तरह के बयान नहीं देते हैं. मेरा मानना है कि यह सही कदम है न. यह हमें और अधिक परीक्षण के प्रमाण पत्र के आधार पर सूचित निर्णय लेने में मदद करेगा.
को’रोना वा’यरस से इस समय भारत ही नहीं बल्की पूरा विश्व द’हशत में है. 195 से ज्यादा देशों को इस महामा’री ने अपनी च’पेट में ले लिया है.
