देश में को’रोना वा’यरस के सं’क्रमितों की संख्या में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, नवी मुंबई में मस्जिद में फिलीपीन के कुछ नागरिकों के संपर्क में आए एक मौलवी की को’रोना वा’यरस की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी।

प्रशासन ने मौलवी के संपर्क में आए लगभग 53 व्यक्तियों को पृथक कर दिया है। यह मौलवी महाराष्ट्र में अब तक मिले को’रोना के 112 रो’गियों में से एक है। नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि मौलवी की पत्नी और बेटे के नमूने भी परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

फिलीपीन के सात नागरिक तीन से 12 मार्च के बीच नवी मुंबई के वाशी स्थित मस्जिद आए थे और बाद में उनमें से तीन के को’रोना वा’यरस से सं’क्रमित होने की पुष्टि हुई थी। अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 से सं’क्रमित फिलीपीन के नागरिकों में से एक मरीज बाद में ठीक हो गया था लेकिन उसकी रविवार रात मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में मौत हो गई थी। उसके गुर्दे खराब हो गए थे। मौलवी भी उसके संपर्क में आया था।

उन्होंने कहा कि मौलवी की मंगलवार को कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद कम से कम 53 लोगों को पृथक कर दिया गया है, जो उस अवधि के दौरान मस्जिद में मौजूद थे जब फिलीपीन से आए लोग वहां आए थे।