को’रोना के चलते उच्चतम न्यायालय को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिस मामले की सुनवाई होनी थी उसे भी रद्द कर दिया गया है। इससे पहले शीर्ष अदालत ने सीधी सुनवाई से इनकार करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई की बात कही थी लेकिन इसको भी बंद कर दिया गया।
बता दें कि उच्चतम न्यायालय में नियमित दिनों में 14-15 पीठ बैठती थी जिनमें करीब 1000 मामले सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होते थे। लेकिन कोरोना की कहर को देखते हुए यहां भी ताला लग गया है। वकीलों के चैंबर पहले ही सील हो चुके हैं।