हिंदी सिनेमा में राजकपूर की पहली खोज मानी जाने वाली मशहूर अभिनेत्री निम्मी का 25 मार्च की शाम मुंबई में हृदयगति रुक जाने से नि’धन हो गया। वह कुछ अरसे से बी’मार चल रही थीं। सरला नर्सिंग होम में शाम छह बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली।

निम्मी के नि’धन की खबर से बॉलीवुड गमगीन है। अभिनेता ऋषि कपूर ने निम्मी के नि’धन पर शो’क जताते हुए लिखा- ‘RIP…प्यार और आशीर्वाद के लिए निम्मी आंटी आपका शुक्रिया। आप राज कपूर फैमिली का हिस्सा थीं। बरसात आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करें, आमीन।’

ऋषि के अलावा महेश भट्ट ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। महेश भट्ट ने लिखा- ‘आप अपने दिल को भले ही इच्छा से जीत सकते हैं, लेकिन आखिरी में आप मौत से धो’खा खा जाते हैं। हाथ जोड़कर अलविदा निम्मी जी।’

पुराने जमाने की अदाकारा तबस्सुम ने ट्वीट किया- ‘अभी पता चला है हमारी प्यारी निम्मी आप इस दुनिया से चले गए हैं। निम्मी आपकी और मेरी पुरानी और सुनहरी यादें हैं।’
अभिनेता जावेद जाफरी ने भी ट्वीट कर निम्मी को भावभीनी श्रंद्धाजलि दी। जावेद जाफरी ने ट्वीट किया- ‘बेहद सुंदर और प्रतिभावान अभिनेत्री और अच्छी इंसान का निधन हो गया। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे निम्मी जी।’
