कनिका कपूर को लेकर तापसी पन्नू ने दिया ये बयान, जानें

हिंदी सिनेमा की बेबी डॉल यानी सिंगर कनिका कपूर लगातार को’रोना पॉजिटिव होने की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कनिका की को’रोना टेस्ट रिपोर्ट तीसरी बार भी पॉजिटिव आई है। कनिका लंबे समय तक लंदन में रह रही थीं। वहां से आने के बाद वह एक नहीं बल्कि कई पार्टी का हिस्सा बनीं।

कनिका की लावरवाही की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। सोनम कपूर के बाद अब कनिका कपूर को लेकर एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी राय दी है।

1.

बॉलीवुडलाइफ डॉटकॉम में छपी खबर के अनुसार, कनिका कपूर के मामले पर एकट्रेस तापसी पन्नू ने बयान जारी किया है। तापसी ने बताया कि, ‘यह बहुत ही बु’रा हुआ है। अगर उन्हें खुद को नहीं पता था तो अलग बात है लेकिन अगर उन्हें सबकुछ पता था और उसके बाद भी वो लोगों से मिल लही थीं तो यह निराशाजनक बात है। उन्हें इस चीज को महत्वता देनी चाहिए थी।’

तापसी पन्नू आगे कहा, ‘उनका कहना है कि वो चेकअप के लिए गई थीं लेकिन उनका चेकअप नहीं किया गया। अगर उन्हें किसी भी प्रकार का शक था तो वो अपने आपको आइसोलेशन में रख सकती थीं। मेरे अनुसार जिम्मेदारी दोनों पक्षों की थी। हालांकि मैं किसी भी प्रकार से अपना प्वाइंट ऑफ व्यू नहीं दे रही हूं क्योंकि मैं ऐसा करती नहीं हूं।’

2

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading