को’रोना वा’यरस के चलते देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा दो दिन पहले ही हो चुकी थी लेकिन लोग अभी भी इसे गं’भीरता से नहीं ले रहे हैं। हाल ही में अभिनेता पूजा बेदी ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की जो डरा देने वाली है। साथ ही उन्होंने सरकार की व्यवस्था पर सवाल भी उठाए हैं।
उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ महराष्ट्र के सीएम को भी अपनी इस पोस्ट में टैग किया है। पूजा के इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। पूजा बेदी ने बीच की तस्वीर शेयर कर लिखा, “क्या ये लॉकडाउन है ? या समुद्र तट पर लोग छुट्टी मना रहे हैं? हम इस तरह से महाराष्ट्र में को’रोना वा’यरस के मरी’जों की बढ़ती संख्या को कैसे रोक पाएंगे?” पूजा बेदी ने इस तरह ट्वीट के जरिए एक बार फिर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि लॉकडाउन में कुछ लोग बीच पर छुट्टियां इंज्वॉय कर रहे हैं।