लॉकडाउन : यहां सरकारी नौकरियों में आवेदन की तारीख बढ़ी

को’रोना वा’यरस से बचाव के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में सरकारी नौकरियों में आवेदन की आखिरी तारीख भी बढ़ गई है। राजस्थान हाईकोर्ट में विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियां निकली हुई हैं और इन नौकरियों में आवेदन की आखिरी तिथि को बढ़ा दिया गया है।
यहां हाईकोर्ट में जूनियर क्लर्क से लेकर क्लर्स और जूडिशियल असिस्टेंट के पदों पर 1760 सरकारी नौकरियां निकली हुई हैं। योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए 27 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान हाईकोर्ट में जूडिशियल असिस्टेंट पद के लिए 268 वैकेंसी निकली हुई हैं।

अभ्यर्थी का चयन होने पर इन पदों के लिए प्रति माह 20800 – 65900 रुपये तक वेतन मिलेगा। ये लेवल-5 की सरकारी नौकरियां हैं।
इसी तरह से जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए 18 नौकरियों निकली हुई हैं जिनमें 20800 – 65900 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

क्लर्क (जिला कोर्ट) के लिए 1056 पदों पर नौकरियां निकली हुई हैं जिनमें प्रति माह 20800 – 65900 रुपये का वेतन रखा गया है।

इसके अलावा भी विभिन्न पदों पर नौकरियां निकली हुई हैं जिनमें उम्र सीमा 18 से लेकर 40 साल तक रखी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.