को’रोना वा’यरस की वजह से इस वक्त देश बु’रे हालातों से गुजर रहा है। ऐसे में कुछ लोगों ने देश को संभालने का बीड़ा उठाया है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कपिल शर्मा, अक्षय कुमार, सलमान खान, ऋतिक रोशन, वरुण धवन, रणदीप हुड्डा जैसे बड़े सितारे मदद का एलान कर चुके हैं।

अब इस लिस्ट में अभिनेता राजकुमार राव का भी नाम जुड़ गया है। राजकुमार राव ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, ‘ये वक्त को’रोना वा’यरस के खि’लाफ प्रशासन के साथ खड़े होकर इसका सामना करने का है।

मैंने अपनी तरफ से थोड़ा बहुत कर दिया है। मैंने पीएम रिलीफ फंड, सीएम रिलीफ फंड और जोमैटो फीडिंग को अपनी ओर से मदद की है ताकि जरूरतमंद परिवारों को जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई जा सकें। आप भी जिस तरह बन पड़े मदद करें। हमारे नेशन को हमारी जरूरत है। जय हिंद।’

राजकुमार राव की इस मदद के बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। अभिनेता ने अपने ट्वीट में कहीं भी इस बात की जानकारी नहीं दी है कि उन्होंने कितने रुपयों की मदद की है। राजकुमार की ये बात लोगों को बहुत पसंद आई। इसलिए अब लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।
