लॉकडाउन : 26 अप्रैल को दारोगा भर्ती की होने वाली मुख्य परीक्षा स्थगित

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने दारोगा बहाली की परीक्षा स्थगित कर दी है। इस संबंध में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के ओएसडी अशोक कुमार ने आदेश जारी कर दिया।

1.

आदेश में कहा गया है कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के द्वारा विज्ञापन संख्या 1- 2019 के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा, सहायक अधीक्षक कारा एवं सहायक अधीक्षक कारा भूतपूर्व सैनिक के रिक्त पदों पर चयन हेतु संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित किया गया है।

2

यह परीक्षा 26 अप्रैल 2020 को आयोजित की जानी थी लेकिन वर्तमान में को’रोना के सं’क्रमण के फैलने से बचने के लिए लगाए गए लॉक डाउन के कारण 26 अप्रैल 2020 को प्रस्तावित मुख्य परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित की जाती है। आगे स्थिति की समीक्षा के बाद परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा की जाएगी

4

दारोगा भर्ती के लिए 2446 पदों पर होने वाली बहाली के लिए मुख्य परीक्षा अप्रैल में होनेवाली थी। इसमें प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में चयनित 50,072 परीक्षार्थी शामिल होनेवाले थे। 

.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading