लॉ’क डाउन का आठवां दिन : बिहार समेत अंतर्राष्ट्रीय सीमाएं सी’ल, कम्युनिटी ट्रांस’मिशन की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन ने उठाये क’ड़े कदम

WhatsApp Image 2020-03-30 at 13.42.37

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस भारत में तेजी से पांव पसार रहा है.  जानलेवा बीमारी  कोरोना वायरस से बिहार में अबतक 2 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 15 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना वाय’रस को लेकर देशभर में लगाए गए 21 दिनों के लॉ’क डाउन के आठवें दिन भी सड़को पर लोग दिख रहे हैं. अधिकांशतः लोग लोग डॉ’क्टर और दवा की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं.

WhatsApp Image 2020-03-30 at 12.42.46

जबकि जिला प्रशासन लॉ’क डाउन का स’ख्ती से अनुपा’लन कराने में में जुटी है. लोगों में जाग’रूकता का अभा’व होने के कारण लोग बिल्कुल लाप’रवाह बने हैं. इस कारण हर जगह भी’ड़ देखी जा रही है, प्रशासन के लाख सम’झाने के बाद भी लोग प्रशासन के निर्दे’शों का अनुपा’लन नहीं कर रहे.

WhatsApp Image 2020-03-30 at 12.42.21 (3)

इस बीच बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय ने कहा है की इस वै’श्विक महामा’री से निपटने हेतु बिहार की सारी सीमाएं सी’ल कर दी गई है. उन्होंने बताया की अंत’र्राष्ट्रीय सीमा को भी सी’ल कर दिया गया है. अब किसी हाल में बिहार राज्य में कोई प्रवे’श नहीं कर सकेगा. डीजीपी श्री पाण्डेय ने बताया की जो भी व्यक्ति दूसरे राज्य से आए हैं उन्हें उनके गृह जिले में पहुंचा दिया गया है, जबकि अन्य राज्यों से आए लोगों को 14 दिनों तक उनके जिले में क्वारं’टाइन में रखा जाएगा.

WhatsApp Image 2020-03-30 at 12.42.21 (2)

इधर किराना मंडी गोला रोड, पंकज मार्केट सरैयागंज और नई बाजार, घिरनी पोखर स्थित सब्जी मंडी में लोग सामानों की खरीदारी करते दिखे. सरैयागंज टावर पर वार्ड संख्या 20 के पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्त्ता संजय केजरीवाल हर दिन की भांति आज भी सुबह से माइक लेकर लोगों को जाग’रूक करते दिखे. श्री केजरीवाल के आह्वान पर उनके साथ कई व्यवसायियों ने गरीबों, रिक्शा-ठेला चालकों और लॉ’क डाउन के अनुपालन कराने हेतु तैनात पुलिसकर्मियों के बीच नाश्ते का पैकेट और पानी की बोतल बाँटते दिखे.

IMG_20200329_115151.jpg

प्रशासन के आदेश का तामिला करते हुए सब्जी-फल और किराना दुकाने संध्या 6 बजे तक बं’द हो जा रही है. वहीं आकस्मिक सेवा यथा मेडि’कल स्टोर, निजी व सरकारी अस्पताल, नर्सिंग होम, डेयरी, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी आदि को लॉ’क डाउन के नियमों से बाहर रखा गया है. सोमवार को जिलाधिकारी के आदेश के उपरांत नगर आयुक्त मनेष कुमार मीणा द्वारा जिला अ’ग्निश’मन सेवा को रूट चार्ट जारी करते हुए जिले के शहरी क्षेत्र के सभी गली-मोहल्लों में सैनी’टाइजेशन के निर्देश दिए हैं.

WhatsApp Image 2020-03-30 at 12.50.10 (4)

कोरोना संक्र’मण को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों, मॉल, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, अस्प’तालों को अग्निशमन विभाग द्वारा सोडियम हाइपो क्लोराइड युक्त सैनिटाइजेशन कार्य किया जा रहा है वहीं नगर निगम द्वारा पार्षदों की निगरानी में फॉ’गिंग व एं’टी लार्वा का छि’ड़काव भी किया जा रहा है. साथ ही नगर निगम द्वारा शहर के सभी स्थानों से कू’ड़ा का उठा’व भी किया जा रहा है.

IMG_20200326_192025.jpg
जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत, पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार, अनुमंडलाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार, नगर थानाध्यक्ष सह ओमप्रकाश दल बल के साथ शहर में भ्रम’णशील हैं, और किसी भी प्रकार की सूचना पर का’र्रवाई में जूटे हैं. अनावश्यक घूमने वालों के खिलाफ स’ख़्ती बरती जा रही है साथ ही वाहन भी ज’प्त किये जा रहें हैं.

WhatsApp Image 2020-03-30 at 12.50.10
कम्यु’निटी ट्रांस’मिशन को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं, पर कई लोग इसका स’ख्ती से अनुपा’लन करते नहीं दिख रहे, जबकि हर एक व्यक्ति को इसका अनुपा’लन करना चाहिए. बाजार में लोग अना’वश्यक रूप से खाद्य सामग्रियों की खरीदारी कर भण्डा’रण कर रहे हैं, जबकि जिला प्रशासन द्वारा बार बार अपी’ल की जा रही है की पै’निक होकर खरीदारी न करें, किसी  भी प्रकार के आवश्यक सामानो खाद्य पदार्थो की कोई कमी नहीं है. खाद्य वस्तुओ समेत सभी आवश्यक वस्तुओं के आ’यात वाले मालवाहक वाहनों पर कोई प्रति’बन्ध नहीं है, बावजूद लोग मालवाहक ऑटो, ठेला, रिक्शा पर खाद्य साम’ग्रियां ढोते दिख रहे हैं.

WhatsApp Image 2020-03-30 at 13.41.54

नई बाजार और घिरनी पोखर सब्जी मंडी में सामाजिक दुरी का अनुपालन न करते हुए अत्यधिक भी’ड़ लगने की सूचना पर नगर आयुक्त मनेष कुमार मीणा के निर्दे’श पर नगर निगम कर्मियों ने उचित दुरी बनाते हुए घे’रा लगाया और खरीदारी कर रहे लोगो को नियमों का अनुपा’लन करते हुए सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए घेरे में खड़े होकर कतारब’द्ध हो खरीदारी करने की हिदायत दी. नगर निगम कर्मियों के जाते ही फिर से वही भे’ड़चाल वाली स्थिति का’यम हो गई. लोग सोशल डि’स्टेंस का’यम नहीं रख रहे.

WhatsApp Image 2020-03-30 at 12.42.21 (4)
सरैयागंज टावर पर नगर थाना द्वारा गन्ने के जूस की तिपहिया वाहन ज’प्त की गई, वहीं अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगो को जमकर फट’कार लगाई गई. 15 मिनट के अंदर लगभग 2 दर्जन लोगों से पूछताछ की गई, जिसमे से 80 फीसदी लोग डॉ’क्टर, द’वा, मेडि’कल जांच की बात कही, 5 प्रतिशत ने बैंक में जरुरी कार्य की बात कही, 10 प्रतिशत लोगों ने खुद को प्रशासनिक पासधारी आक’स्मिक सेवा कर्मी बताया और 5 प्रतिशत लोगों ने जिनमे रिक्शा ठेला वाले और फुटपाथी दुकानदारों ने सामुदायिक किचेन में खाना खाने हेतु जाने की बात कही.

WhatsApp Image 2020-03-30 at 12.50.10 (2)

मुजफ्फरपुर न्यूज़ टीम आप सभी पाठकों, दर्शकों से आ’ग्रह करता है की जिंदगी अनमोल है, इसे ब’चाना हम सबकी जिम्मेदारी है, इसलिए सरकार और प्रशासन के हर निर्णय में सहयोग करें क्योंकि कोरोना वाय’रस से होने वाली बीमारी संक्रा’मक है इसलिए हम सभी को जाग’रूक होना बहुत जरूरी है और जानकारी से ही हम अपना और अपने परिवार का ब’चाव कर सकते हैं.

Tarunabha_15Ad_1DPS_25X33_2113

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading