भारत में को’रोना वा’यरस से निपटने के लिए आम हो या खास हर कोई एक जुट हो गया है। पीएम मोदी रिलीफ फंड में आर्थिक सहायता देने के अलावा कुछ सितारे अपने-अपने स्तर पर भी लोगों की मदद कर रहे हैं। इसमें आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप का नाम शामिल है।

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए आयुष्मान ने कहा- ‘को’रोना वा’यरस ने काफी लोगों को प्रभावित किया है। कम आय वाले लोगों को इसका सीधा असर हुआ है। इस देश के नागरिक होने के चलते हमारी ड्यूटी है ऐसे लोगों की मदद करना। ताहिरा और मैं गुलमेहर के साथ जुड़े हैं। ये एक एनजीओ है जो महिलाओं की मदद करता है जिनके सामने अभी खाने तक का संक’ट उत्पन्न हो गया है।’

ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके लोगों से मदद की अपील की। ताहिरा कैप्शन के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें महिलाओं सिलाई का काम करती हुई दिख रही हैं। इस पोस्ट में ताहिरा ने बताया कि वो और आयुष्मान दिल्ली के गुलमेहर एनजीओ की मदद कर रहे हैं।

ये फाउंडेशन कू़ड़ा बीनने वाली महिलाओं को आर्टिस्ट बनाने का काम करता है। ये एनजीओ करीब 200 महिलाओं की मदद करता है। इस पोस्ट में ताहिरा ने एनजीओ की बैंक अकाउंट की सारी जानकारी भी साझा की है। ताकि अगर कोई इस मुहिम में जुड़ना चाहता है तो वो आर्थिक सहायता कर सकता है।