टेलीविजन अदाकारा कविता कौशिक ‘रामायण’ के दोबारा प्रसारण पर ट्वीट करने के बाद लगातार ट्रोल हो रही हैं। हालांकि कविता ट्रोलर्स को लगातार क’रारा जवाब दे रही हैं। वहीं अब कविता का साथ देने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी सामने आ गई हैं।

स्वरा ने ट्वीट किया- ‘आगे बढ़ो कविता। ये ट्रोलर्स अप’राधी प्रवृत्ति के हैं। तुम इसी तरह चमकती रहो।’ स्वरा का ये ट्वीट तब आया है जब कविता को लेकर सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से ब’वाल मचा हुआ है।
इस मामले की शुरुआत तब हुई जब अभिनेत्री ने ‘रामायण’ के दोबारा प्रसारण को लेकर ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

कविता ने ट्वीट किया था- ‘खुद तो पार्लियामेंट में एडल्ट फिल्में देखते हैं और हमको रामायण देखने को कह रहे हैं।’ कविता ने इस ट्वीट के बाद वीडियो साझा कर सफाई भी दी लेकिन ट्रोलर्स नहीं मानें। इसके बाद कविता लगातार ट्रोलर्स के कमेंट्स का जवाब दे रही हैं।
