को’रोना वा’यरस के कारण भारत में अभी तक 2,328 लोग सं’क्रमित हैं और 56 लोगों की मौ’त हो चुकी है। वहीं पूरी दुनिया में इस वक्त 1,016,766 लोग को’रोना वा’यरस से जूझ रहे हैं। भारत में भी बड़े लेवल पर टेस्टिंग हो रही है। अभी तक करीब 50 हजार लोगों के सैंपल लिए गए हैं, हालांकि कई लोग सुविधा ना होने की वजह से टेस्टिंग नहीं करा पा रहे हैं।

ऐसे लोगों की सुविधा के लिए बंगलूरू की एक कंपनी ने भारत का पहला कोविड-19 होम टेस्ट किट पेश किया है जिसकी मदद से आप घर पर ही को’रोना वा’यरस का टेस्ट क सकते हैं। इस कंपनी का नाम बायोन है जिसने रैपिड कोविड-19 एट-होम स्क्रीनिंग टेस्ट किट लॉन्च की है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाली यह भारत की पहली हेल्थकेयर कंपनी बन गई है।

इस किट के जरिए मिनटों में को’रोना वा’यरस सं’क्रमण का रिजल्ट मिलेगा। बायोन के इस किट को चिकित्सा नियामक से मंजूरी भी मिल गई है। इस किट की कीमत 2000-3000 रुपये के बीच है। कंपनी का दावा है कि ऑर्डर करने के बाद 2-3 दिनों में टेस्ट किट की डिलिवरी हो जाएगी। कंपनी फिलहाल एक सप्ताह में 20,000 किट सप्लाई कर रही है।

कोविड-19 स्क्रीनिंग टेस्ट किट एक आईजीजी एंड आईजीएम बेस्ड टूल है, जिसके नतीजे 5-10 मिनट में मिल जाते हैं। किट प्राप्त करने के बाद यूजर को अल्कोहल स्वैब से अपनी उंगली साफ करनी होती है और प्रदान की गई लैंसेट को उंगली पर चुभाना होता है। इसके बाद कार्ट्रेज खून के नमूने से 5-10 मिनट में को’रोना वा’यरस होने या न होने का नतीजा बता देता है। यह टेस्ट ठीक शुगर के टेस्ट की तरह ही है।