पूरा विश्व इस समय को’रोना वा’यरस जैसी ख’तरनाक बी’मारी से जूझ रहा है। को’रोना वा’यरस से जं’ग ल’ड़ने के लिए हमारे देश के हजारों डॉक्टर्स और नर्स मिलकर दिन-रात सं’क्रमित लोगों का इलाज कर रहे हैं। वहीं इन डॉक्टर्स और नर्स के साथ कुछ लोग बुरा व्यवहार करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति उसके पड़ोस में रह रही महिला डॉक्टर के साथ बुरा व्यवहार करता नजर आया। उस व्यक्ति के व्यवहार को देखते हुए ब़ॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और उसको जेल भेजने की बात कही है।

दरअसल सूरत के व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रह रही सिविल अस्पताल की महिला डॉक्टर के साथ अ’भद्र व्यवहार दिखाया है। इतना ही नहीं व्यक्ति ने डॉक्टर के लिए गा’ली-ग’लौच का इस्तेमाल भी किया। गाली-गलौच करते हुए उस व्यक्ति का महिला डॉक्टर ने वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर साझा भी किया। वीडियो बनाने पर व्यक्ति ने डॉक्टर को वीडियो डिलीट करने की ध’मकी तक दे डाली।

हालांकि डॉक्टर द्वारा बनाया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसको ऋचा चड्ढा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए डॉक्टर से साथ गलत व्यवहार करने वाले व्यक्ति पर गु’स्सा जाहिर किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आखिर ये हो क्या रहा है। इस शख्स को जेल में होना चाहिए’। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।