मुख्तार अब्बास नकवी बोले, शब-ए-बारात की रात अपने घरों में ही इबादत करें

मंगलवार को ‘शब-ए-बारात’ को लेकर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुस्लिम समुदाय से दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। नकवी ने लोगों से कहा है कि वे ‘शब-ए-बारात’ के मौके पर लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंन्सिंग के दिशानिर्देशों का पालन करें और इस दौरान अपने घरों पर ही इबादत करें।

3

नकवी ने इस दौरान अपने एक बयान में कहा कि देश के ज्यादातर धर्म गुरूओं और धार्मिक-सामाजिक संगठनों की तरफ से शब-ए-बारात के दिन पूरी तरह से लॉकडाउन का ईमानदारी से पालन करने की अपील की गई है। बता दें कि इस बार 8-9 अप्रैल की रात शब-ए-बारात है। इस्लामी कैलेंडर में इस रात को पवित्र माना जाता है। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में इबादत करते हैं।

3

को’रोना वा’यरस के कारण मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘केंद्रीय वक्फ परिषद के जरिए सभी राज्यों के वक्फ बोर्डो को निर्देश दिया गया है कि सभी लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंन्सिंग के दिशा-निर्देशों का पालन कराने में प्रशासन की मदद करें।

.

नकवी ने इस दौरान कहा, ‘हमें अपने-अपने घरों में रहकर इबादत और कोरोना के कहर से हिन्दुस्तान और पूरी दुनिया को निजात मिलने की दुआ करनी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंन्सिंग का देश गंभीरता से पालन कर रहा है। हमारी किसी भी तरह की लापरवाही हमारे परिवार, पूरे समाज और मुल्क के लिए परेशानी बढ़ा सकती है। हमें कोरोना को शिकस्त देने के लिए दिशानिर्देशों का पूरी ईमानदारी से पालन करना चाहिए।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.