राज्य सरकार लॉकडाउन खत्म करने के पक्ष में नहीं, 11 अप्रैल को होगा फैसला

अपने अंतिम हफ्ते के करीब पहुंच चुके लाकडाउन को पूरी तरह से खत्म किए जाने के निर्णय पर बिहार भी असहमति जता सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस संबंध में विशेषज्ञ और चिकित्सकों से परामर्श कर रहे हैं। दो-तीन दिनों के भीतर इस बाबत वह विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग भी कर सकते हैं।

4

इसके बाद सरकार के स्तर पर आधिकारिक रूप से लाकडाउन को विस्तारित किए जाने के मसले पर वक्तव्य आ सकता है। सरकार के स्तर पर इस बात पर सीधी सहमति है कि फिलहाल ट्रेन व हवाई सेवा सहित पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पूरी तरह से पाबंदी रहे।

3

सरकार के स्तर पर यह विमर्श चल रहा है कि लाकडाउन उन जिलों में तो एकदम खत्म नहीं की जाए जहां से मामले अधिक आने की संभावना है। एक तरह से बिहार के लिए वे जिले हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित होने की प्रक्रिया में हैं।

.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading