को’रोना वा’यरस संक्र’मण को रोकने के लिए देश में लगाए गए लॉकडाउन ने किसानों की कमर तो’ड़ कर रख दी है। इस बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के हित के लिए लॉकडाउन में ढील देने की मांग की है। उन्होंने कहा, फसलों की कटाई के लिए लॉकडाउन में सुरक्षित तरीके से ढील देना एकमात्र रास्ता है।

राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि फसलों की कटाई के लिए लॉकडाउन में सुरक्षित तरीके से ढील देनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘रबी की फसल खेतों में तैयार खड़ी है, लेकिन लॉकडाउन के कारण कटाई का काम बहुत मुश्किल हो गया है। इस वजह से सैकड़ों किसानों की आजीविका ख’तरे में है। देश के अन्नदाता किसान आज इस संकट में दोहरी मु’सीबत में हैं।’
इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी शेयर की जिसमें लॉकडाउन के कारण किसानों को फसलों की कटाई में पेश आ रही मुश्किलों का उल्लेख है।