प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री मुख्यमंत्रियों से उनके राज्य में लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेंगे, साथ ही लॉकडाउन हटाने संबंधी निर्देश भी दिए जा सकते हैं।

को’रोना वा’यरस सं’क्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया था, जिसकी अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने आज विपक्ष के नेताओं और राज्यों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने संकेत दिए कि संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद भी जारी रह सकता है।