बड़ा हादसाः ओडिशा के कटक में यात्रियों से भरी बस महानदी ब्रिज से गिरी, हादसे में 12 की मौत, कई लोग घायल

कटक: शहर के बाहरी क्षेत्र में जगतपुर के निकट मंगलवार की शाम एक बस के पुल से महानदी नदी में गिरने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तालचर से कटक जा रही निजी बस पुल की रेलिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और 30 फुट नीचे सूखी नदी में गिर गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक भैंस के सामने आने से बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. चालक ने जानवर को बचाने के लिए बस को मोड़ दिया और इस वजह से यह हादसा हुआ.

कटक से पुलिसकर्मी, अग्निशमन कर्मी और ओडिशा आपदा राहत कार्यबल (ओडीआरएएफ) के साथ मौके पर पहुंचे. मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुकांत सेठी ने बताया कि बस के अंदर फंसे सभी यात्रियों को बचा लिया गया और उन्हें इलाज के लिए एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है. इस बीच मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और खेल मंत्री चन्द्र सारथी बेहरा को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिये.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading