SITAMARHI : मॉर्निंग वॉक पर निकले मुखिया पति की गोली मारकर हत्या

SITAMARHI : मॉर्निंग वॉक पर निकले मुखिया पति की गोली मारकर हत्याबेखौफ अपराधियों ने इस बार सीतामढ़ी में तांडव मचाया है. अपराधियों ने पुलिस को ठेंगे पर रखते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बुधवार की सुबह अपराधियों ने पंचायत मुखिया खुशबू सिंह के पति टुन्ना सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. खबर के मुताबिक बेलसंड थाना इलाक के जाफरपुर पंचायत मुखिया पति टुन्ना सिंह रोज की तरह आज भी मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे.

लेकिन पहले से घात लगाए अपराधियों ने टुन्ना सिंह को घेर के गोली मार दी.
गोली लगने की वजह से टुन्ना सिंह की मौके पर मौत हो गई. बताया जाता है कि अपराधी चार की संख्या में थे. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बड़े आराम से निकल गए. हत्या के इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
मौके पर पहुंची इस मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर हत्या के पीछे मोटिव क्या है. पुलिस का कहना है कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading