MUZAFFARPUR : पेड़ पर लटका मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के शिवपुर बगीचा में शीशम के पेड़ में लटकी एक अधेड़ की शव मिली है. शव मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी का माहौल बन गया है. अबतक मृतक की पहचान मुज़फ़्फ़रपुर सदर थाना क्षेत्र के खबरा गांव निवासी लक्ष्मण पटेल के रूप में हुई. वहीं घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई है. प्रत्यक्षदर्शी हत्या की आशंका जता रहे हैं.

इधर सरैया थानेदार शम्भू शरण गुप्ता ने बताया हैं कि खबरा गांव निवासी लक्ष्मण पटेल की शव मिली है. आसपास के क्षेत्रों को खंगाला जा रहा है. पुलिस छानबीन कर रही है. इधर आसपास के क्षेत्रों में घटना चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं. शव की पहचान हो गयी है. शव मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी का माहौल बन गया है. लोग दहशत में आ गए हैं. फिलहाल छानबीन की जा रही है.

हालांकि मृतक की पहचान मुज़फ़्फ़रपुर खबरा गांव निवासी लक्ष्मण पटेल के रूप में हुई. मृतक का संबंधी भी आसपास के गांव में है. वे लोग घटनास्थल पर पहुंच हत्या की आशंका जता रहे हैं. इधर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading