महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि पालघर में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की मॉब लिंचिंग (भीड़ हिं’सा) करने वाले आ’रोपियों के नाम आज जारी किए जाएंगे। अनिल देशमुख ने कहा कि हम सभी आ’रोपियों के नाम आज व्हाट्सएप के जरिए जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए 101 लोगों में से कोई भी मुस्लिम नहीं है।
देशमुख ने फेसबुक के जरिए दिए संबोधन में कहा, ‘इस घटना के संबंध में गिर’फ्तार किया गया कोई भी आ’रोपी मुस्लिम नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस घटना के बाद साम्प्रदायिक राजनीति की जा रही है।’ किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि कुछ लोग ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ देख रहे हैं। यह राजनीति करने का नहीं बल्कि एक साथ मिलकर कोरोना वायरस से लड़ने का समय है।

अफवाहों पर गृहमंत्री देशमुख ने कहा कि वीडियो में एक आवाज सुनाई दे रही है ‘ओए बस’ और कुछ लोगो ने इसे ‘शोएब बस’ कर प्रसारित किया। उन्होंने आगे कहा कि सभी राज्य महामारी से लड़ रहे हैं और कुछ लोगों ने इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। अफ’वाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
मृतकों की पहचान चिकने महाराज कल्पवृक्षगिरि (70), सुशीलगिरि महाराज (35) और चालक निलेश तेलगड़े (30) के रूप में की गई।