शिवहर के एक सं’दिग्ध म’रीज की रिपोर्ट को लेकर मंगलवार को एसकेएमसीएच में में ह’ड़कंप मचा रहा। रिपोर्ट को लेकर चिकित्सकों के बीच उहापोह की स्थिति बनी रही। बाद में कंफर्मेशन के लिए फिर से सैंपल लेकर जांच के लिए आरएमआरआई भेजा गया है। रिपोर्ट की बेसब्री से इंतजार है।
सोमवार को मुजफ्फरपुर, शिवा सहित कई जिलों के 47 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए थे। इनमें शिवहर के 5 सैंपल थे। मंगलवार को आई रिपोर्ट मे शिवहर के चार सैंपल की रिपोर्ट जारी की गई। ये सभी नेगेटिव है। लैब के सूत्रों की माने तो कंफर्मेशन के लिए सैंपल आरएमआरआई गया है। चिकित्सकों ने बताया कि यहां की लैब अभी छोटी है।

ऐसे भी जांच किट की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दोबारा जांच कराना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार ने बताया कि उनके पास केवल नेगेटिव रिपोर्ट आई है।
शिवहर के डीएम अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले से कोरोना के सं’दिग्ध म’रीजों को एसकेएमसीएच में सैंपल लिए गए थे मंगलवार को चार सं’दिग्धों की रिपोर्ट आई है। सभी रिपोर्ट नेगेटिव है। संदेह और दोबारा जांच कराने की सूचना उन्हें नहीं मिली है।
Input : हिन्दुस्तान