दूसरे जिलों के पांच को’रोना पॉजिटिव म’रीज के साथ 18 से 22 मार्च के बीच सफर करने वाले जिले के 31 लोगों की खोज तेज कर दी गई है। पूर्व की सूचियों से भी इनका मिलान किया जा रहा है। इसमें सात का पता चल गया है। इनकी जांच हो चुकी है। रिपोर्ट नेगेटिव है। इनमें कई दरभंगा के भी हैं। 1 दर्जन से अधिक मोबाइल नंबर पर कॉल नहीं जा रही है। सीएस डॉ. एसपी सिंह ने इनको चिन्हित करने को कहा है।

एक दिन पहले पटना के डीएम ने इनकी खोज कर जांच कराने के लिए कहा है। मार्च में सिवान के एक पॉजिटिव के साथ सात और इसी जिला के दूसरे सं’क्रमित के साथ भी सात लोगों ने सफर किया था। एक सं’क्रमित ने मुंबई से पटना तक सफर किया था। दूसरा दिल्ली से पटना पहुंचा था।
इसी तरह बेगूसराय के सं’क्रमित म’रीज के साथ 11 लोगों ने मुंबई से पटना तक हवाई सफर किया था। बिहार शरीफ से दो लोग जिले में लौटे थे। सिवान के एक और सं’क्रमित के साथ पटना से दिल्ली जिले के चार लोगों ने सफर किया।
Input : हिंदुस्तान