को’रोना वा’यरस : आठ नए पॉजिटिव के साथ आंकड़ा पहुंचा 16, खाजपुरा बना हॉट स्पॉट

पटना के खाजपुरा ने राजधानी की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार की दोपहर इस इलाके के छह और लोग को’रोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही को’रोना वा’यरस की चेन जगदेव पथ और समनपुरा तक पहुंच गई है। यहां भी एक-एक सं’क्रमित मिले हैं। खाजपुरा से मिले पी’ड़ितों में 30 साल की युवती, 57 साल की महिला और 28, 32, 45, व 62 साल के पुरुष शामिल हैं। जगदेवपथ से मिले मरीज की उम्र 42 तो सालिमपुर से मिले सं’क्रमित की उम्र 36 साल है।

add 1

इसके पहले खाजपुरा की एक महिला और मंगलवार को इसी मोहल्ले का एक युवक को’रोना सं’क्रमित मिला था। बुधवार को मिल नए म’रीज उस महिला के घर से मात्र तीन सौ मीटर की दूरी पर रहते हैं। इस तरह से राजधानी के खाजपुरा में संक्रमित की संख्या आठ हो गई है। वहीं पटना में अबतक 16 पॉजिटिव केस मिले हैं। इलाके में मेडिकल टीम तैनात हो गई है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

हालांकि इसके पहले हर आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस की नजर है। मोहल्ले वाले भी सचेत हैं। इधर को’रोना सं’क्रमण से जूझ रहे शहर के लोग फिजिकल डिस्टेंसिंग को ताक पर रख रहे हैं। बुधवार की सुबह जक्कनपुर में सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। राशन की मांग को लेकर घरों से बाहर आए लोगों के हाथों में तख्तियां भी दिखीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading