को’रोना वा’यरस : स्वास्थ्यकर्मियों पर ह’मले को लेकर सरकार सख्त, दो’षी को होगी सात साल तक की सजा

को’रोना वा’यरस महामा’री के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों पर हो रहे ह’मलों को लेकर सरकार चिंतित है और इसे लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्यकर्मियों पर हो रहे ह’मलों को लेकर गहरी चिंता जताई गई और नया अध्यादेश लाया गया है। केंद्र सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों के खि’लाफ हिं’सा को समाप्त करने के लिए सख्त सजा का प्रावधान किया है।

सरकार इसे लेकर अध्यादेश लाई है। अध्यादेश में हिं’सा के दो’षी के लिए छह महीने से सात साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस महामा’री से देश को बचाने की कोशिश कर रहे स्वास्थ्यकर्मी दुर्भाग्य से हमलों का सामना कर रहे हैं। उनके खि’लाफ हिं’सा या इस तरह की कोई घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक अध्यादेश लाया गया है, इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा।

add 1

जावड़ेकर ने कहा कि महामारी रोग अधिनियम, 1897 में संशोधन कर अध्यादेश लागू किया जाएगा। ऐसा अ’पराध अब संज्ञेय और गैर-जमानती होगा। 30 दिनों के अंदर जांच की जाएगी। आ’रोपी को तीन महीने से पांच साल तक की सजा हो सकती है और दो लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि गंभीर चोटों के मामले में आरो’पी को छह महीने से सात साल तक की सजा हो सकती है। साथ में दोषी पर एक लाख रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यदि स्वास्थ्यकर्मियों के वाहनों या क्लीनिकों को नुकसान पहुंचता है तो क्षतिग्रस्त संपत्ति का दोगुना मुआवजा दोषियों से लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading