
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : लॉ’क डाउन के दूसरे चरण के 8वें दिन आज बुधवार को मुजफ्फरपुर में अपरा’धियों ने एक बार अपनी सश’क्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए सदर थाना से महज चंद कदमो की दूरी पर स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के भगवानपुर चौक शाखा से 13 लाख 61 हजार रूपए लू’ट कर आराम से फ’रार हो गए.

इस घटना से पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए हैं. सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत, पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक नगर राम नरेश पासवान, क्यूआरटी प्रभारी सुनील कुमार रजक, सदर थानाध्यक्ष संजीव कुमार निराला समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच जाँ’च पड़’ताल करते हुए बैंक के मैनेजर जे पी यादव और अन्य बैंककर्मियों समेत बैंक के गार्ड से पू’छताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगा’ला.

एसएसपी जयंत कांत ने बताया की 13 लाख 61 हजार रूपये की लू’ट हुई है. सीधे तौर पर सुरक्षा गार्ड की लाप’रवाही सामने आ रही है. पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मामले की जां’च की जा रही है. जल्द ही अप’राधियों को चि’न्हित कर गिर’फ्तार कर लिया जायेगा.

जानकारी के अनुसार दोपहर 1:35 में बैंक में पि’स्तौल से लै’स 3 सश’स्त्र अप’राधियों ने प्रवेश कर गार्ड को अपने क’ब्जे में लेकर उसकी बं’दूक और का’रतूस ले लिया और मा’रपी’ट कर उसे जमीन पर प’टक दिया. इस दौरान पिस्तौ’ल के बट से बैंक प्रबंधक जे पी यादव के कक्ष का शीशा भी फो’ड़ डाला और सेफ की चाबी मांगने लगे. कैशियर ने बताया की अपश’ब्द और गा’ली ग’लौज करते हुए एक लु’टेरा पि’स्तौल का भ’य दिखा कर सेफ में रखे 11 लाख और कैश काउंटर पर रखे 2 लाख 73 हजार रूपए में से 2 लाख 61 हजार रूपए ले गए, जबकि 12 हजार रूपए लु’टेरों की नजरों से बच गए.

13 लाख 61 हजार रूपए समेत एक महिला उपभोक्ता से 1500 रूपए और एक ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी से 15 हजार रूपए लू’ट कर महज 10 से 15 मिनट में फ’रार हो गए, इस दौरान मौके पर मौजूद उपभो’क्ताओं ने बताया लु’टेरों ने युवती का मोबाइल भी पट’क कर तो’ड़ डाला और उनलोगो के साथ मा’रपी’ट भी की. भा’गने के दौरान लु’टेरों ने गार्ड की बं’दूक छोड़ दी जबकि आधा दर्जन कार’तूस साथ ले गए.

आसपास के लोगों ने अप’राधियों द्वारा भा’गने के क्रम में 3 राउंड फाय’रिंग की भी बात कही जा रही है. बताया जा रहा है की बैंक के अंदर 3 अप’राधी ही घुसे थे, वहीं सम्भावना जताई जा रही है की उनके अन्य साथी भी बैंक के बाहर मौजूद रहें होंगे और नज’र रख रहें होंगे.

इधर देर शाम पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार सिंह द्वारा शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय का’रा पहुँच कर सदर इलाके में पिछले वर्ष बैंक समेत चार वित्तीय संस्थानों में हुए सिलसिलेवार लू’टकां’ड में गिर’फ्तार कई आरो’पितों से दो घंटों तक पू’छताछ की है. जे’ल में हुई पू’छताछ में पुलिस को कई अहम सु’राग मिलने की बात कही जा रही है. हालांकि इस सम्बन्ध में पुलिस ने गोप’नीयता बरतते हुए और जां’च प्रभावित होने का हवा’ला देते हुए कुछ भी कहने से इं’कार किया है.

कयास लगाए जा रहें हैं की पुलिस के अनुसन्धान की केंद्र बिन्दु गत वर्ष सदर थाना क्षेत्र के बैंक समेत चार वित्तीय संस्थानों में घटित लू’ट कांड में शामिल अप’राधियों के गि’रोह के इर्द-गिर्द घूम रही है. जानकारी के अनुसार गत वर्ष हुए सिलसिलेवार लूट कांडों में शामिल कुछ अप’राधी पुलिस के ह’त्थे चढ़ चुके हैं और वर्तमान में जे’ल में बंद हैं.

दिलचस्प बात यह है की लॉ’क डाउन के दौरान प्रत्येक चौक चौराहों पर पुलिस मुस्तै’द है, हर आने जाने वाले लोगों से पू’छताछ की जा रही है, प्रत्येक बाइक सवारों की जां’च की जा रही है, बावजूद अप’राधी हाईवे पर थाना के सामने बैंक लू’ट की घटना को अं’जाम दे कर पुलिस को खुली चुनौ’ती दे डाली है.





