
PATNA (ARUN KUMAR) : बिहार में वैश्विक बीमारी कोरोना वाय’रस से संक्र’मितों की संख्या अचानक से लगातार बढ़ती ही जा रही है. सूबे में बुधवार की शाम तक 17 नए कोरोना पॉजि’टिव मरी’ज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरी’जों की संख्या बढ़ कर 143 हो गई है, जो गं’भीर परिस्थि’तियों की ओर इशारा कर रही है. इससे पहले मंगलवार को एकसाथ 13 पॉजि’टिव मरी’ज मिले थे तो वहीं सोमवार को भी एक साथ 17 नए म’रीज मिले थे.

चिं’ता की बात ये है कि बिहार की राजधानी पटना में मरी’जों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. इतना ही नहीं, कोरोना ने बुधवार को पूर्वी चंपारण और बांका में भी एंट्री की है, जबकि भागलपुर में दायरा बढ़ गया. अब तक बिहार के 17 जिले कोरोना संक्र’मण से प्रभा’वित हो चुके हैं. बुधवार को पटना में पांच कोरोना पॉजि’टिव के’स पाए गए। उनमें से तीन पुरुषों की उम्र क्रमशः 28, 32, 45 साल की है।

सभी पटना के खाजपुरा इलाके के रहने वाले बताये जाते हैं। वहीं एक पुरुष जिसकी उम्र 42 साल की है वो पटना के जगदेव पथ का रहने वाला है। एक पुरुष जिसकी उम्र 35 साल की है वो सालिमपुर का निवासी है ।इससे पहले पटना के खाजपुरा इलाके से तीन मरी’ज और कोरोना पॉजि’टिव पाए गए हैं जिनकी उम्र क्रमशः 30 और 57 साल की है। उनमें दो महिलाएं और 57 साल का एक पुरुष शामिल है।

पटना के खाजपुरा में बुधवार को जो आठ कोरोना पी’ड़ित मिले है, उनमें से छह उसी महिला के परिवार और आसपास के हैं। जानकारी के मुताबिक पॉजि’टिव मिली महिला मरी’ज के घर से 300 मीटर की दूरी पर ही ज्यादातर नए मिले कोरोना म’रीजों का घर है। सबसे बड़ी बात ये है कि पूर्व में जो महिला मरी’ज पॉजि’टिव पायी गई थी और उसके घर के आसपास के पूरे इलाके को अच्छी तरह सैनिटाइज किया गया था। फिर बाद में उसकी जां’च रिपोर्ट निगे’टिव पायी गई थी।

पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा प्रखंड के गवंद्री गांव का 25 वर्षीय युवक कोरोना पाॅजि’टिव पाया गया है। मुंबई में टोपी बनाने का काम करने वाला युवक चार दिनों पूर्व अपने फुफेरे भाई व एक ग्रामीण के साथ मुंबई से शिवहर जिले के गढ़वा गांव पहुंचा था। तीनों को गढ़वा में ही क्वारंटाइन कर दिया गया था।

युवक की स्क्री’निंग और इला’ज के बाद घर भेज दिया गया था। जब बीमारी बढ़ी तो युुुुवक इलाज के लिए पटना गया, जां’च में वह कोरोना पाॅजि’टिव पाया गया है। इस सूचना से पूरे जिले में हड़’कंप मच गया है। इसके साथ ही बांका में भी कोरोना ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। बांका के अमरपुर प्रखंड के 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजि’टिव पाया गया है।

भागलपुर में चार नए कोरोना मरी’ज मिले हैं। इसमें तीन पुरुष व एक महिला हैं। तीनों कोरोना पॉजि’टिव पुरुष जहां भागलपुर के निवासी हैं, वहीं महिला नवगछिया की है। भागलपुर में अचानक चार मरी’जों के मिलने से जिले में हड़’कंप मच गया है। वहीं आज कोरोना का वाहक बने बिहारशरीफ के एक मरीज की अंतिम जां’च रिपोर्ट निगे’टिव होने के बाद उसे अस्प’ताल से छुट्टी दे दी गई है।

बता दें कि उसके दो बच्चे और भाई राजगीर में क्वॉरेंटाइन है जबकि उसकी पत्नी उसके भाई की पत्नी, उसके पिता पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के निवासी युवक के ससुर और दो भतीजे एनएमसीएच में पॉजिटिव होकर वर्तमान में अस्प’ताल में भ’र्ती है। गुरुवार को बिहारशरीफ में भी तीन नए मरी’ज मिले।

बिहार में मंगलवार को एक साथ कोरोना के 13 नए म’रीज मिले थे, जिसमें पटना व सासाराम में एक-एक, बक्सर के 4 और मुंगेर के 7 म’रीज शामिल थे। पहली बार कोरोना ने सासाराम (रोहतास) में भी अपनी पहुँच बना ली है। सासाराम में कोरोना पॉजि’टिव की पहली 60 वर्षीया एक महिला मरी’ज मिली है।

स्वास्थ्य विभाग के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सासाराम नगर थाना क्षेत्र के बारादरी इलाके की निवासी 60 वर्षीया महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं पता चली है, उसकी पूरी जानकारी ली जा रही है। इस के साथ ही मुंगेर में 7 और कोरोना मरी’ज मिलने से शहर में हड़’कंप मचा है। विभाग के अनुसार, पॉजि’टिव केस वाले लोगों की ट्रैवेल हिस्ट्री की पड़ताल की जा रही है।

बिहार में तीन दिनों से कोरोना पॉजि’टिव केसों में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को एक साथ 17 पॉजि’टिव और रविवार को 10 पॉ’जिटिव के’स मिले थे। इस तरह तीन दिनों में अब तक कोरोना संक्र’मण के 45 मरी’ज मिले हैं।

राजधानी पटना में अब तक कोरोना के कुल 11 मामले सामने आए हैं जबकि नालंदा में कोरोना के 31 मामले मिले हैं। नालंदा के बाद सर्वाधिक 29 मामले सीवान में पाए गए हैं जो हॉटस्पॉट बन चुका है। बुधवार को कोरोना ने पूर्वी चंपारण व बांका ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है और अब उसे भी अपनी चपे’ट में ले लिया है। इसके साथ ही बिहार के 17 जिले अबतक कोरोना संक्र’मण के शि’कंजे में आ गए हैं।
