को’रोना वा’यरस : स्वास्थ्य कर्मियों को 10 हजार जोड़ी जूते देंगी प्रियंका चोपड़ा

को’रोना वा’यरस ने दुनियाभर में भारी त’बाही मचा रहा है। भारत में भी इस वायरस से 20 हजार से ज्यादा लोग सं’क्रमित हैं। इस मुश्किल समय में स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस और जरूरी सरकारी सेवाएं लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। इस बीच अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने स्वास्थ्य कर्मियों को 10 हजार जोड़ी जूते देने का एलान किया है।

प्रियंका चोपड़ा को’रोना वा’यरस के बीच अपनी जान पर खेलकर लोगों की मदद करने वाले केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में चिकित्साकर्मियों 10 हजार जोड़ी जूते की मदद देंगी। इस बात की जानकारी प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है।

add 1

प्रियंका ने लिखा है, ‘देशभर में हेल्थकेयर पेशेवर हमारे सच्चे सुपरहीरो हैं, जो हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर रोज काम कर रहे हैं और मोर्चे पर हमारे लिए लड़ रहे हैं। उनका साहस, प्रतिबद्धता और बलिदान इस वैश्विक महामारी में असंख्य जीवन बचा रहे हैं। हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं कि  पिछले कई हफ्तों में उनके जूतों का क्या हाल होगा। हम कम से कम उन्हें इसमें सहज होने में मदद कर सकते हैं।’

उन्होंने आगे लिखा है, ‘उनके काम की प्रकृति के कारण, उनके लिए अपने लिए जूते और कपड़े खुद साफ करना बहुत मुश्किल है। हमें बहुत खुशी हो रही है कि इस पेशकश करने में हम सक्षम हैं। आशा करते हैं कि यह इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में ये देखभाल करने वालों की मदद करेगा। लॉस एंजिल्स में हेल्थकेयर वर्कर्स को 10,000 जोड़ी जूते और पूरे भारत में सार्वजनिक/सरकारी अस्पतालों में हेल्थकेयर पेशेवरों को 10,000 से ज्यादा जूते दिए जा रहे हैं।’

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading