सोनू निगम की गि’रफ्तारी की मांग के बीच समर्थन में आए अदनान, कही यह बात

सोनू निगम की गायिकी के लाखों दीवाने हैं। भारत सहित अन्य देशों में भी उनके चाहने वाले हैं। लेकिन इन दिनों सोनू एक खास वजह से चर्चा में बने हुए हैं।

दरअसल कुछ साल पहले सोनू ने  सुबह होने वाली अजान की आवाज पर एतराज जताया था। उन्होंने कहा था उनके घर के पास स्थित मस्जिद से आने वाली अजान की आवाज से उनकी नींद खराब हो जाती है। उन्होंने धार्मिक स्थलों ध्वनि प्रदूषण बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहराया था। सोनू के इस बयान को लेकर खूब बवाल हुआ था।

 

Sonu Nigam

इन दिनों लॉकडाउन की वजह से सोनू निगम अपने परिवार के साथ दुबई में फंसे हुए हैं। इसी के चलते कई हेटर्स ने ट्विटर पर दुबई पुलिस से सोनू की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। इस बीच सोनू का बचाव करते हुए गीतकार और गायक अदनान सामी कूद पड़े हैं।

अदनाम ने सोनू का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। अदनान सामी ने लिखा, ‘जहां तक सोनू निगम की बात है, उनकी सिंगिंग को भूल जाओ जो कि अविश्वसनीय रूप से सुंदर है, वो मेरे सच्चे भाई हैं, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया है और मुझे प्यार दिया है। एक बात मैं व्यक्तिगत रूप से कहना चाहूंगा कि सोनू निगम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. कृपया उन्हें अकेला छोड़ दें।

add 1

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading