राजधानी पटना में शुक्रवार को मास्क न पहनकर निकलने वालों पर भी पुलिस का डंडा चला। पुलिस ने शहर के 48 चेकिंग प्वाइंट पर 123 वाहन चालक पकड़े, जो बिना वजह घर से बाहर निकले थे। इसमें 35 लोग ऐसे मिले, जिन्होंने भी मास्क भी नहीं लगाया था। लॉकडाउन उ’ल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने सभी का चालान काट दिया। इन सभी का कुल 3.5 लाख का चालान काटा गया जबकि 21 वाहनों को सीज कर दिया।

एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खि’लाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बाहर निकलने वाले सभी लोगों से मास्क पहनकर निकलने की अपील की। डाकबंगला चौराहा, इनकम टैक्स गोलंबर, राजापुर पुल, बोरिंग रोड चौराहा, कुर्जी मोड़, पाटलिपुत्र गोलंबर, कंकड़बाग, राजेन्द्र नगर, पत्रकारनगर सहित सभी चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस वाहन चालकों से पूछताछ करती रही।
बिना वजह घर से बाहर निकलने वालों पर कई जगह पुलिस ने सख्ती दिखाई। इस दौरान पुलिस ने स्पॉट पर ही 1.5 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया। पहले दिन पुलिस ने कई लोगों को मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने के लिए जागरूक किया। अगली बार बिना मास्क के पकड़े जाने पर कार्रवाई की बात कही गई।