14.5 लाख लोगों को राशन न मिलने के लिए चिराग ने नीतीश को ठहराया जिम्मेदार, जानें क्या कहा…

लोजपा नेता चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 14.5 लाख लोगों को राशन न मिलने के लिए जिम्मेदार बताया है। शुक्रवार को चिराग ने ट्वीट कर बिहार सरकार द्वारा लिस्ट भेजने में देर किए जाने पर ना’राजगी जताई। चिराग की पार्टी लोजपा और नीतीश की पार्टी जदयू दोनों ही भाजपा के नेतृत्व में बने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दल हैं।

add 1

चिराग ने ट्वीट किया कि लॉकडाउन में केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों से बचे हुए लगभग 39 लाख राशन कार्ड धारकों की सूची जल्द भेजने को कहा है। इसमें लगभग 14.5 लाख बिहार के लाभार्थी हैं। केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों के बाद भी बिहार सरकार ने अभी तक सूची नहीं भेजी है।

जिसके कारण लगभग 14.5 लाख बिहारवासियों को राशन मुहैया करने में परेशानी बनी हुई है। जिनका नाम राशन कार्ड लिस्ट में नहीं है वे काफी दिक्कत में हैं। बिहार में लगभग 14.5 लाख लोगों को इससे जोड़ा जाना है। प्रदेश सरकार ने अभी तक लाभार्थीयों की सूची केंद्र को नहीं दी है, जिससे उन्हें राशन का लाभ नहीं मिल रहा है। मुझे विश्वास है जल्द नीतीश कुमार इस पर कदम उठाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading