को’रोना वा’यरस के सं’क्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन है। इससे सबसे अधिक प्रभावित दिहाड़ी मजदूर हुए हैं। काम की तलाश में दूसरे राज्यों में गए बिहार के मजदूर फंस गए हैं। इसपर राजनीति भी हो रही है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर बिहार सरकार पर आ’रोप लगाया। उन्होंने लिखा कि 17 लाख अप्रवासी बिहारी जहां फंसे हैं वहां की सरकारें उन्हें भेजना चाहती हैं, लेकिन बिहार सरकार उन्हें लाना नहीं चाहती। क्या राज्य ने उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया है? क्या यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा नहीं है? नीतीश के एमपी वीआईपी पास लेकर दिल्ली से बिहार पहुंच सकते हैं, लेकिन मजदूर नहीं।