राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों में तेज आं’धी-तू’फान के साथ बारिश हो रही है। आज सुबह से ही मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला दिख रहा था। पटना में तेज हवा के साथ घने बादल छाए हैं और गरज के साथ बारिश हो रही है
तो वहीं कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है। इस बारिश से किसानों के चेहरे पर मायूसी छायी हुई है, क्योंकि गेहूं की कटाई चल रही है और तैयार फसल खेतों में है।
मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी उत्तर भारत में आ रहा है, जिसकी वजह से बिहार में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश होने की मौसम विभाग ने पहले ही पूरे प्रदेश में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की थी।

मौसम में यह नया बदलाव एक नए पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने और इसके आगे बढ़ते हुए देश के उत्तरी राज्यों में आने की वजह से हो रहा है। वही, मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में दो मई तक बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा और रुक-रुक कर पूरे राज्य में बारिश होती रहेगी।
बिहार के छपरा, सिवान, भोजपुर, बक्सर और यूपी के बलिया, गाजीपुर, मऊ समेत अन्य जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश हो रही है। तूफान के साथ हो रही बारिश इतनी जोरदार है कि खेतों में बारिश का पानी भर गया है। इस आंधी बारिश से किसानों की बची उम्मीदें भी अब पूरी तरह से खत्म हो गई हैं क्योंकि खेतों में लगी उनकी फसल अब पूरी तरह से नष्ट हो गई है।