बीते दो दिन बॉलीवुड के लिए काला दिन के रूप में साबित हुए। पहले अभिनेता इरफान खान के नि’धन से बॉलीवुड सख्ते में आ गया। उसी के अगले दिन दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं ऋषि कपूर और इरफान खान के बाद अब प्रोड्यूसर्स गिल्ड के सीईओ कुलमीत मक्कड़ का भी नि’धन हो गया।
कुलमीत का 60 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से नि’धन हो गया। इस खबर से बॉलीवुड के गलियारों में एक बार फिर से शो’क की ल’हर दौड़ गई। लगातार तीन दिनों से आ रही इन दुखद खबरों ने पूरे बॉलीवुड को गमगीन कर दिया है।
कुलमीत के नि’धन की खबर को सुन बॉलीवुड की तरफ से भी अब प्रतिक्रिया आने लगी है। कुलमीत की मौ’त पर करण जौहर, अशोक पंडित और विद्या बालन ने भी गहरा शो’क व्यक्त किया है। कुलमीत के नि’धन पर शो’क व्यक्त करते हुए करण जौहर ने ट्वीट किया।
अपने ट्वीट में करण जौहर ने लिखा, ‘कुलमीत आप प्रोड्यूसर गिल्ड के एक अहम स्तंभ की तरह थे। आप लगातार इंडस्ट्री के उत्थान के लिए काम कर रहे थे। तुम हमें बहुत जल्द छोड़ कर चले गए। तुम्हें हमेशा स्नेह से याद किया जाएगा।’ इसी के साथ करण ने कुलमीत की एक तस्वीर भी साझा की है।
वहीं अभिनेत्री विद्या बालन ने भी कुलमीत के नि’धन पर शो’क व्यक्त किया है। विद्या ने उनकी एक तस्वरी साझा करते हुए लिखा है, ‘ये बहुत ही आश्चर्यजनक है।’