को’रोना वा’यरस : प्रियंका चोपड़ा, यूनिसेफ के साथ मिलकर करेंगी कमजोर बच्चों की सहायता

को’रोना वा’यरस के खि’लाफ जं’ग में अदाकारा प्रियंका चोपड़ा लगातार लोगों की मदद कर रही हैं। कभी वह आर्थिक सहायता देकर मदद को आगे आती हैं तो कभी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक करती हैं। एक बार फिर उन्होंने इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कमजोर बच्चों को को’रोना वा’यरस से बचाने के लिए स्वीडिश किशोरी कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और यूनिसेफ से हाथ मिलाया है।

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ने इस बात की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा है, ‘दुनिया भर में कमजोर बच्चों पर कोविड-19 के प्रभाव को देखना दिल तो’ड़ने वाला है। उन्हें अब भोजन की कमी, स्वास्थ्य प्रणालियों की कमी, हिंसा और शिक्षा के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। हमें उन्हें सुरक्षित रखना है, यह हम पर है।’

प्रियंका चोपड़ा ने इसके साथ ही एक लिंक शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘यूनिसेफ और ग्रेटा थनबर्ग के इस आवश्यक पहल में मेरा साथ दें, दान करें।’ उनके इस ट्वीट पर लगातार लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस पहले ही 15 संगठनों को दैनिक वेतन और श्रमिकों की मदद करने के लिए सहायता राशि दे चुके हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.